तेज रफ्तार बुलेट डिवाइडर से टकराई, हादसे में 2 पुलिस जवानों के बेटों की मौत
Friday, Nov 04, 2022-03:13 PM (IST)

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर में तेज रफ्तार बाइक सवार पुलिसकर्मी के दो बेटे सड़क हादसे का शिकार हो गए। जहां हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद शव को पीएम के लिए एमवाई अस्पताल भिजवा दिया है। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
घटना परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के mr-4 राजकुमार ब्रिज के पास अचानक तेज रफ्तार बुलेट बाइक पर सवार दो युवक अनियंत्रित होते हुए डिवाइडर से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों को गंभीर चोट आई थी। जहां तत्काल सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 की मदद से उपचार के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया था। जहां डॉक्टरों ने दोनों ही युवकों को मृत घोषित कर दिया। बता दें कि दोनों ही युवक कॉलेज के छात्र है और दोनों युवकों के पिता एसएफ 15 बटालियन में पदस्थ है।
दोनों के परिजनों को स्थानीय पुलिस ने घटना की जानकारी दी वहीं मृतक मयंक तोमर के पिता ऐसे में टीआई रैंक के अधिकारी है तो वही मयंक अजनारे के पिता एएसआई पद पर पदस्थ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।