साध्वी प्रज्ञा के समर्थन में हिंदू महासभा, प्रज्ञा को हाथ लगाकर दिखाने की दी चुनौती

12/1/2019 2:27:14 PM

भोपाल: भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा को जिंदा जलाने की धमकी देने वाले कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी चौतरफा घिरते दिखाई दे रहे हैं। पहले खुद साध्वी प्रज्ञा ने दांगी की चुनौती स्वीकार करते हुए कहा है कि वे 8 दिसंबर को कांग्रेस विधायक के घर ब्यावरा आएंगी तो उन्हें जला लेना। तो वहीं अब हिंदू महासभा ने भी दांगी को धमकी देते हुए कहा है कि 'कोई साध्वी प्रज्ञा को हाथ तो लगाकर दिखाए'।

PunjabKesari, Madhya Pradesh News, Bhopal News, Hindu Mahasabha, Congress, MLA Govardhan Dangi, BJP, Sadhvi Pragya, Nathuram Godse

बता दें कि संसद में गोडसे को देशभक्त बताने वाले बयान के बाद राजगढ़ जिले के ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी ने साध्वी प्रज्ञा को जिंदा जलाने की बात कही थी। हालांकि सोशल मीडिया पर उनका ये बयान वायरल होने के बाद उन्होंने माफी भी मांग ली थी। लेकिन साध्वी प्रज्ञा ने ट्वीट करते हुए उनकी चुनौती को न सिर्फ स्वीकार किया बल्कि जलाने के लिए भी चुनौती दी।

PunjabKesari, Madhya Pradesh News, Bhopal News, Hindu Mahasabha, Congress, MLA Govardhan Dangi, BJP, Sadhvi Pragya, Nathuram Godse

BJP सांसद साध्वी प्रज्ञा के बयान के बाद अब हिंदू महासभा भी मैदान में कूद गई है, और विधायक को सीधे धमकी दी है, कि कोई साध्वी प्रज्ञा को हाथ तो लगाकर दिखाए। संगठन के प्रवक्ता अभिषेक अग्रवाल ने कहा है कि महासभा को मानने वाले लोगों के साथ अगर कोई बुरा बर्ताव करेगा, तो उसे उसका जवाब मिलेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News