Punjab Kesari MP ads

गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

Sunday, Sep 01, 2019-05:20 PM (IST)

ग्वालियर: गिरवाई क्षेत्र में गत्ता बनाने की फैक्ट्री में आज सुबह भीषण आग लग गई। जिसके कारण यहां तैयार माल, मशीनरी और रॉ मेटेरियल जलकर पूरी नष्ट हो गया है। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। फिलहाल आग लगने की वजह शार्ट सक्रिट को बताया जा रहा है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री आकाश कुशवाह की बताई जा रही है। फैक्ट्री इंडस्ट्रियल एरिया में है। आज सुबह करीब 5 बजे अचानक आग की लपटें उठने से आसपार के इलाके में दहशत फैल गई। लोगों ने फायरब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियों न आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस अग्निकांड में कोई जानहानि नहीं हुई।

PunjabKesari
फायर ब्रिगेड ऑफिसर देवेंद्र कुमार जखेनिया ने कहा प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है फिर भी मामले की जांच की जाएगी। उधर क्वालिटी पैकर्स के संचालक आकाश कुशवाह के  मुताबिक सुबह सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचा  तब तक आग ने भीषण रुप ले लिया था। इस आगजनी में लगभग 40-50 लाख रुपए का माल जलकर खाक हो गया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Related News