Punjab Kesari MP ads

पति ने पत्नी पर चलाए फर्राटेदार लात घूसे...जानिए क्या है पूरा मामला

Monday, Jun 27, 2022-03:50 PM (IST)

सागर (देवेंद्र कश्यप): सागर जिले के बंडा में पति द्वारा पत्नी को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। इस दौरान बेटी ने अपनी मां को पिटते हुए पिता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद हरकत में आई बंडा थाना पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ घरेलू हिंसा के तहत मामला दर्ज किया है।  

PunjabKesari

मारपीट का वीडियो वायरल 

बंडा थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि सागर के बंडा में जमीन को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि पति ने पत्नी की जमकर पिटाई कर दी।उसके बाद पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला बंडा के शांति नगर इलाके का है। यहां पति-पत्नी में जमीन को लेकर विवाद हुआ। बाद में पति ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। जिसमें पत्नी को गंभीर चोट आई है। 

बेटी ने पिता के खिलाफ दर्ज कराई FIR 

पिटाई के बाद बेटी ने पिता के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। बेटी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बंडा थाना प्रभारी का कहना है जमीनी संबंधी मामला सामने आया था। जिसमें उसके पति के द्वारा मारपीट की गई थी। संबंधित व्यक्ति के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर दिया है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Related News