police की 'धमकी' दे रही थी पत्नी, पति ने लगाई फांसी, ये है पूरा मामला

Tuesday, May 31, 2022-04:55 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी): इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में पति पत्नी के विवाद के बाद में पति ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक मजदूरी का काम करता था और कल अमावस होने से वह घर पर था। छुट्टी के दिन उसने शराब पी और शराब पीने के बाद दोनों पति-पत्नी में विवाद हुआ। विवाद के बाद में पत्नी थाने पर पहुंची। इस दौरान पति ने शर्म के कारण फांसी लगा ली।

PunjabKesari

पुलिस के पहुंचने पर फांसी पर लटका मिला शव  

दरअसल मंगलवार दोपहर जांच अधिकारी के अनुसार आजाद नगर के मुसाखेड़ी मयूर नगर में रहने वाले लखन नामक युवक ने घर में फांसी लगा ली। सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

PunjabKesari

पति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद 

जानकारी के अनुसार लखन का उसकी पत्नी से विवाद हो रहा था। विवाद के कारण पत्नी लखन को छोड़कर थाने पर शिकायत करने पहुंची थी। लेकिन पुलिस कुछ करती उसके पहले ही लखन ने फांसी का फंदा लगा ली। परिजनों का कहना है कि कल छुट्टी का दिन था। जिसके कारण लखन ने शराब पी रखी थी और किसी बात पर पति-पत्नी में विवाद हो गया। जिसके बाद पत्नी विवाद को खत्म करने के लिए थाने पर पहुंची। लेकिन उसे नहीं पता था कि उसका पति लखन इतना बड़ा कदम उठा लेगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Related News