Punjab Kesari MP ads

पुलिस के पास आया अनोखा मामला, महिला बोली-मेरा पति भाग गया, पुरुष बोला-मेरी पत्नी भाग गई, पता चला दोनों भागे हुए एक दूसरे के साथ रह रहे

Thursday, Feb 12, 2026-12:51 AM (IST)

(ग्वालियर): मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक ऐसा मामला सामने आय़ा है जो जबरदस्त तरीके से हैरान करने वाला है। आम लोग तो चौंक ही रहे हैं लेकिन पुलिस भी स्तब्ध है। दरअसल ये मामला पति-पत्नी की अदला-बदली का है। इस अनोखे मामले के मुताबिक एक पीड़ित पति की पत्नी, दूसरी पीड़ित महिला के पति के साथ घर छोड़कर फरार हो गई। ग्वालियर से सामने आया यह मामला हर किसी को चौंका रहा है।

PunjabKesari

 

पति-पत्नी की अदला-बदली,  एक-दूसरे के पार्टनर के साथ फरार 

दरअसल पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे दो फरियादियों की शिकायत सुनकर पुलिस भी दंग  रहे गई। दरअसल कल्याण सिंह और भारती सिहोते के आवेदन ने सभी को हैरान कर दिया । फरियादी कल्याण सिंह ने अपने आवेदन में कहा है कि उसकी पत्नी किरण, राजू केवट नाम के व्यक्ति के साथ रहने लगी है।

जबकि दूसरी फरियादी भारती सिहोते के आवेदन में कहा है कि उसका पति राजू केवट उसको त्यागकर किरण नाम की महिला के साथ रह रहा है। लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि  यही किरण, कल्याण सिंह की पत्नी है। पुलिस भी इस शिकायत के बाद चौंक गई।

कल्याण सिंह ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2015 में किरण से हुई थी। दोनों के तीन बच्चे भी हैं लेकिन  पत्नी किरण ने फिर भी धोखा दे दिया। उसने कहा कि वो कल्याण के साथ नहीं रहेगी, किसी दूसरे के साथ  शादी करना चाहती है।

सोशल मीडिया पर बनी एक –दूसरे से बात

पीड़ित पति  कल्याण का आरोप है कि कुछ समय बाद पत्नी किरण राजू केवट के साथ घर का सारा सामान लेकर उसके साथ चली गई। राजू केवट ने बताया कि उसने किरण से शादी कर ली है, जबकि किरण का अब तक तलाक नहीं हुआ है।

वहीं दूसरी ओर पीड़ित महिला भारती सिहोते ने भी बताया कि उसका राजू केवट से लव मैरिज हुई थी और दोनों का एक बच्चा भी है। लेकिन वह गुपचुप तरीके से किरण नाम की महाल से बातें करता था और एक दिन घर छोड़कर चला गया। जब भारती ने राजू को कॉल किया तो फोन किरण नाम की महिला ने उठाया और बताया कि वो राजू की पत्नी है। तो इस तरह से पीडित पति कल्याण की  पत्नी किरण राजू केवट के साथ रहने लगी है।

लिहाजा  पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर सभी पक्षों को थाने बुलाकर आपसी सहमति से मामला सुलझाने का प्रयास किया जाएगा।  पुलिस के अनुसार, दोनों शिकायतों पर संबंधित थानों में गुमशुदगी के प्रकरण दर्ज किए गए थे। बाद में जब दोनों राजू और किरण मिले तो उन्होंने बयान दिया कि वे अपने-अपने जीवनसाथी के साथ नहीं रहना चाहते


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News