MP Election: दलितों और मुसलमानों की सेवा के लिए तो मैं वैसे ही बदनाम हूं-दिग्विजय सिंह

11/26/2018 11:22:43 AM

शाजापुर: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर दलित और मुस्लिम का कार्ड चला है। सुसनेर विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा किसी भी दलित और अल्पसंख्यक को डरने की आवश्यकता नही है क्योंकि, दिग्विजय दलित और मुसलमानों की सेवा के लिए ही तो बदनाम है तो फिर मेरे होते आपको डरने की क्या आवश्यकता है।

PunjabKesari

दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि, मैं दुखी हूं, बाहर दुखी मन से भाषण दे रहा हूं, दलितों को आज डराया जा रहा है, मुसलमानों को डराया जा रहा है। लेकिन किसी को डरने की जरुरत नहीं। जब दिग्विजय सिंह बैठा है तो तुम क्यों डरते हो, दलित और मुसलमानों की सेवा के लिए ही तो दिग्विजय सिंह बदनाम रहा है, फिर डरने की क्या आवश्यकता है। 

PunjabKesari
बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह चुनाव में कम ही सभाओं में भाषण देने पहुंचे हैं इस बीच उन्होंने सुसनेर विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News