साध्वी प्रज्ञा पर बैन से सहमत नहीं, चाहता हूं वे खूब बोलें: दिग्विजय

5/3/2019 3:18:23 PM

भोपाल: एमपी में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रथम चरण का मतदान हो चुका है। अब हर किसी की नज़र मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट पर बनी हुई है। कांग्रेस के उम्मीदवार और दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने एक चुनावी सभा में बीजेपी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर निशाना साधा और उन्हें ‘गूंगी गुड़िया’ कह दिया।


PunjabKesari


दिग्गी ने आरएसएस पर साधा निशाना
भोपाल के चार बत्ती इलाके में दिग्विजय सिंह ने आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि, संघ के लोग साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को चुप रखना चाहते हैं। इनको ‘गूंगी गुड़िया’ चाहिए जो चलती रहे।  दिग्विजय ने कहा कि, वो इस बात का स्वागत करते हैं कि उनके सामने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर चुनाव लड़ रही हैं।
 

PunjabKesari

दिग्विजय ने आगे साध्वी के बयानों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, चुनाव आयोग ने साध्वी के प्रचार पर 72 घंटे का बैन लगाया है। लेकिन मैं इससे इत्तेफाक नहीं रखता, मैं तो कहता हूं कि साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर खूब बोलें। उससे हमें ही फायदा होता है। उन्होंने कहा कि, मेरे खिलाफ चुनाव लड़ाने के लिए कोई भी प्रत्याशी नहीं मिला तो वह साध्वी जी को ले आए।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News