जरूरत पड़ेगी तो शिवराज सिंह को भी कांग्रेस में खींच लाएंगे- सज्जन सिंह वर्मा

Sunday, Jan 15, 2023-03:54 PM (IST)

रतलाम(समीर खान): कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। रविवार को रतलाम में सर्किट हाउस में मीडिया से चर्चा के दौरान सज्जन सिंह वर्मा ने कांग्रेस सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस बार कांग्रेस की सरकार बन रही है। जनता कांग्रेस की को जिताएगी। हम 160 सीटें जीत रहे हैं। हमारे दो ही शेर कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ही काफी है। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह ने स्टेट हेंगर पर मिले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और पूर्व मंत्री दिग्गविजय सिंह के वायरल फोटो पर कहा हमारे नेता दिग्विजय सिंह में इतनी ताकत है कि जरूरत पड़ेगी तो शिवराज सिंह को भी कांग्रेस में खींच लाएंगे।

PunjabKesari

पूर्व मंत्री सज्जनसिंह ने शिवराज सिंह की सरकार पर खरीद फरोख्त का आरोप लगाते हुए कहा जनता इस सरकार से त्रस्त है। महंगाई चरम पर है, किसान परेशान है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सिर्फ झूठ बोलते है। कांग्रेस की तो पूरी तैयारी है।

कमलनाथ के शिवराज सिंह के नक्शेकदम पर चलने वाले बयान पर उन्होंने कहा कांग्रेस झूठे व्यक्ति के नक्शेकदम पर नहीं चलती हैं। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह रविवार को गायत्री परिवार के महायज्ञ में शरीक होने आए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News