Punjab Kesari MP ads

मोहन कैबिनेट की अहम बैठक आज, 155 करोड़ की इस परियोजना को मिल सकती है मंजूरी

Tuesday, Apr 28, 2026-02:54 PM (IST)

भोपालः आज यानी 28 अप्रैल को मध्यप्रदेश कैबिनेट की अहम बैठक हो रही है। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर गहन चर्चा की जाएगी। इसके बाद सरकार की मंजूरी मिल सकती है। कैबिनेट में 155 करोड़ की परियोजना पर सरकार की मुहर लग सकती है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में कैबिनेट बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक में लखूनदर उच्च दाब सूक्ष्म सिंचाई परियोजना को मंजूरी मिलेगी। जिसकी लागत 155 करोड़ रुपए बताई गई है। इसके अलावा अन्य विभागों द्वारा कई योजनाओं को संचालित करने हेतु मंजूरी दी जाएगी। बता दें कि मोहन कैबिनेट में मजूंरी मिलने के बाद ये योजनाएं लगातार 5 साल तक संचालित की जानी हैं। ऐसे में इन योजनाओं से अधिक लाभ मिल सकता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News