Punjab Kesari MP ads

एमपी भाजपा की अहम बैठक आज, कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

Tuesday, Apr 28, 2026-08:23 AM (IST)

भोपालः आज यानी 28 अप्रैल को एमपी भाजपा ने अहम बैठक बुलाई है। बैठक में प्रशिक्षण अभियान पर मंथन होगा। इस दौरान  राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, सीएम मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल समेत कई दिग्गज नेता बैठक को संबोधित करेंगे।

मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत जिला प्रशिक्षण वर्गों की कार्ययोजना को लेकर योजना बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक प्रात: 11 बजे आयोजित होगी, जिसमें पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा। बैठक को राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और जोन प्रभारी केसी पटेल संबोधित करेंगे।

इस बैठक में प्रदेश प्रशिक्षण टोली, प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, संभागीय प्रशिक्षण टोली, विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष तथा जिला प्रशिक्षण वर्गों से जुड़े पदाधिकारी शामिल होंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News