Punjab Kesari MP ads

इंदौर में हाथी कांड: ऑटो चालक की मौत के मामले में महावत गिरफ्तार, नए CCTV से खुलेंगे कई राज

Tuesday, Jul 28, 2026-11:17 AM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी) चंदन नगर थाना क्षेत्र के राजनगर में हाथी के हमले से ऑटो चालक विजय होलकर की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी महावत उमेश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महावत उज्जैन के खाक चौक स्थित निर्मोही अखाड़ा क्षेत्र का निवासी है।

पुलिस के अनुसार शनिवार शाम करीब 4:30 बजे राजनगर में विजय होलकर हाथी को गुड़ खिलाने पहुंचे थे। इसी दौरान हाथी अचानक बेकाबू हो गया और विजय को सूंड में उठाकर जमीन पर पटक दिया। इसके बाद हाथी ने उन्हें अपने पैर से कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल विजय की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद चंदन नगर पुलिस ने जांच शुरू करते हुए महावत को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। मामले में एक नया CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें घटना के महत्वपूर्ण दृश्य कैद बताए जा रहे हैं। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि हाथी को शहर में लाने, सार्वजनिक स्थानों पर घुमाने और भिक्षा मांगने के लिए वन विभाग की वैध अनुमति थी या नहीं। इस संबंध में वन विभाग को पत्र भेजकर हाथी के मालिकाना हक, स्वास्थ्य प्रमाणपत्र और परिवहन अनुमति की जानकारी मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम सहित अन्य धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News