Punjab Kesari MP ads

BJP नेता का हार्ट अटैक से हुआ निधन! कॉलोनी में टहलने निकले थे... और सड़क पर गिरे, पूरे परिवार समेत भाजपा में शोक की लहर

Thursday, Jul 16, 2026-10:05 AM (IST)

MP desk: मध्यप्रदेश में से इस वक्त की बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। यहां छिंदवाड़ा में भाजपा पार्षद लोकेश डेहरिया का बुधवार रात हार्ट अटैक से निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह कॉलोनी में टहलने निकले थे। इसी दौरान अचानक सड़क पर गिर पड़े। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, छिंदवाड़ा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष और पार्षद लोकेश डेहरिया (48) का अचानक निधन हुआ है। सूत्रों की मानें तो रोजाना की तरह भोजन के बाद लोकेश डेहरिया कॉलोनी में टहल रहे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द हुआ और वे सड़क पर गिर पड़े। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

वहीं, कई राहगीरों ने उन्हें नशे की हालत में समझकर नजरअंदाज कर दिया। इसी बीच कॉलोनी निवासी गौरव चौधरी मौके पर पहुंचा। आनन-फानन में लोगों की सहायता से लोकेश डेहरिया को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

लोकेश डेहरिया भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष, नगर निगम पार्षद और मेहरा डेहरिया समाज के अध्यक्ष थे। उनके आकस्मिक निधन की खबर फैलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहें हैं। साथ ही शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त भी की गई हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News