इंदौर नगर निगम के दस्तावेज होंगे डिजिटल, लोगों को नहीं लगाने होंगे दफ्तर के चक्कर
Monday, Mar 10, 2025-05:53 PM (IST)

इंदौर। (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश के इंदौर नगर नगर निगम अपने सभी दस्तावेज़ को डिजिटिलाइज करने की तैयारी में हैं। इसके लिए लम्बे समय से काम किया जा रहा है, महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आज इसका निरीक्षण किया और अधिकारियों को सबसे पहले पुराने दस्तावेज़ों की लिस्ट बनाने के निर्देश दिए।
इस काम के पूरा होने से शहरवासी टैक्स, प्रोपर्टी सम्बंधित सभी दस्तावेजों को ऑनलाइन देख सकेंगे,महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया है कि मध्यप्रदेश की पहली नगर निगम इंदौर है, जो अपने सभी दस्तावेजों को डिजिटलाइज करने का काम कर रही है। इस योजना के तहत,नगर निगम के लगभग एक करोड़ दस्तावेजों को स्कैन करके डिजिटल फॉर्मेट में सहेजा जाएगा।
इससे न केवल दस्तावेजों की सुरक्षा होगी, बल्कि लोगों को भी आसानी से दस्तावेज प्राप्त करने में मदद मिलेगी। लोगों को दस्तावेज प्राप्त करने के लिए नगर निगम के चक्कर नहीं लगाना पडेंगे। बगैर आवेदन ही वे एक क्लिक पर दस्तावेज प्राप्त कर सकेंगे। जानकारी के अनुसार सभी दस्तावेज़ों को डिजिटल करने में करोड़ों रुपये का खर्चा आएगा,साथ ही नगर निगम में फैले भ्रस्टाचार पर भी अंकुश लगेगा।