धोखाधड़ी कर फरार चल रहे प्रोफेसर गिरफ्तार, एडवाइजरी के नाम से छात्रों को पैसा डबल करने का दिया था झांसा

Saturday, May 14, 2022-07:13 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी): धोखाधड़ी के आरोप में कई महीनों से फरार चल रहे प्रोफेसर को एमआईजी पुलिस ने बड़वाह से गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रोफेसर से पूछताछ कर रही है। इंदौर के एमआईजी थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में आरोपी अभय मुंगी नामक बुजुर्गों को गिरफ्तार किया है। 

PunjabKesari

420 में दर्ज है बुजुर्ग के खिलाफ मामला 

बताया जा रहा है कि बुजुर्ग प्रोफेसर के पद पर पदस्थ थे और पिछले कई दिनों से जालसाज के आरोप में फरार चल रहे थे। यह 420 का अपराध विजय नगर में दर्ज किया गया था। जिसमें उनके द्वारा करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसको लेकर आला अधिकारियों द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में टीम गठित की गई थी। लेकिन मामला विजयनगर का होने के बावजूद भी एमआईजी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बड़वाह से फरार चल रहे प्रोफेसर को गिरफ्तार किया है।  

कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन्हें जल्द न्यायालय में पेश किया जाएगा और अगर आवश्यकता लगी तो रिमांड पर भी लिया जा सकता है। ताकि धोखाधड़ी संबंधित जानकारियां इकट्ठा कर सबूत जुटाए जा सके।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Related News