Punjab Kesari MP ads

अनवर डकैत पर उषा ठाकुर का बड़ा हमला, बोलीं- नाम ही उसके व्यक्तित्व का असली परिचय

Friday, Aug 07, 2026-01:04 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी): महू विधायक और पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने पूर्व पार्षद एवं कथित तौर पर लव जिहाद के आरोपियों की फंडिंग के आरोपी अनवर डकैत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अनवर डकैत का नाम ही उसके व्यक्तित्व का असली परिचय है।

उषा ठाकुर ने कहा कि अनवर डकैत का मामला केवल कथित लव जिहाद तक सीमित नहीं है, बल्कि अब अवैध पिस्टल का मुद्दा भी सामने आया है। उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले को विधानसभा में भी प्रमुखता से उठाया गया था। उन्होंने कहा कि देर से ही सही, लेकिन देश और प्रदेश में कानून और संविधान सर्वोपरि हैं और असामाजिक एवं अनैतिक गतिविधियों पर हर हाल में लगाम लगाई जाएगी। कठुआ से मिले कथित फर्जी लाइसेंस के मामले पर उन्होंने इसे प्रशासनिक चूक बताते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं की गंभीरता से जांच होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधियों का संरक्षण ही अपराध को बढ़ावा देता है। ऐसे अपराधियों को राजनीतिक या सामाजिक संरक्षण मिलने से समाज को इसकी कीमत चुकानी पड़ती है। उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करेगा और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News