बेटे के मोह में ससुराल वाले बने हैवान, महिला को ज़िंदा जलाया

3/1/2019 3:07:49 PM

भोपााल: सरकार बेटियों को बचाने के लिए तमाम कोशिशें कर रही है। केंद्र सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा भी दिया, लेकिन आज भी हमारे समाज के लोगों की बेटे और बेटी को लेकर सोच नहीं बदली है। इसी सोच ने भोपाल में एक मां की जान ले ली। यहां एक बीस वर्षीय महिला को ससुरालवालों ने सिर्फ इसलिए जिंदा जला दिया क्योंकि उसने एक बेटी को जन्म दिया था।


PunjabKesari
 

पुलिस के अनुसार, आयुषी की शादी खातीपुरा के रहने वाले राहुल साहू के साथ मई 2017 में हुई थी।  7 फरवरी को आयुषी के पति और ससुरालवाले रात साढ़े सात बजे उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। आयुषी गंभीर रूप से जली हुई थी। उन्होंने अस्पताल में बताया कि वह बच्ची को धूनी दिखा रही थी, उसी दौरान उसके कपड़ों में आग लग गई और वह जल गई। 

PunjabKesari
 

मृतिका की मां ने लगाया जिंदा जलाने का आरोप
इधर सूचना पाकर अस्पताल पहुंचे आयुषी के मायके वाले उसे प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे। वे उसका वहां इलाज करा रहे थे लेकिन 14 फरवरी को आयुषी की मौत हो गई। आयुषी के माता-पिता ने उसकी ससुरालवालों पर उसे जिंदा जलाने का आरोप लगाया। आयुषी की मां सुनीता साहू की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा गया कि उनकी बेटी जब गर्भवती थी, तब उसकी ससुरालवाले उसे जबरन एक अस्पताल ले गए थे। वहां उसे इंजेक्शन लगवाए गए ताकि वह बेटा पैदा कर सके। जनवरी 2019 में उसने एक बेटी को जन्म दिया जिसके बाद उसकी ससुरालवाले नाराज चल रहे थे। 

PunjabKesari
 

घटना के बाद ससुराल वाले फरार
सुनीता का आरोप है कि बेटी के जन्म लेने के बाद से लगातार आयुषी को ताने दिए जा रहे थे। एसएचओ तलैया राज सिंह राजपूत ने बताया कि सुनीता की तहरीर के अधार पर आयुषी के पति, सास और ननद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। तीनों घटना के बाद से फरार हैं। उनके तलाश की जा रही है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News