Punjab Kesari MP ads

BJYM में ग्रामीण अध्यक्ष रेस में दिलचस्प मोड़, पहली बार युवती को मौका देने वाला है संगठन

Saturday, Jul 18, 2026-07:42 PM (IST)

(इंदौर): भारतीय जनता पार्टी हमेशा से अपने नए प्रयोगों और ऐलानों के लिए जानी जाती है। भगवा पार्टी कब क्या फैसला ले और किसको कौन सा पद दे दे इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। अब भाजपा की इंदौर ग्रामीण इकाई में नया प्रयोग होने की चर्चा है। जानकारी सामने आ रही है कि  युवा मोर्चा की कमान पहली बार पार्टी  किसी युवती को सौंप सकता है। दावेदारों की फेहरिस्त में मौजूदा उपाध्यक्ष का नाम पैनल में सबसे मजबूत बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि दावेदार एबीवीपी में प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष के साथ भी काम कर चुकी हैं।  इनके नाम पर प्रदेश भाजपा संगठन सहमति दे सकता है। उपाध्यक्ष जयश्री पाटीदार अध्यक्ष बनन की रेस में चल रही हैं।  वहीं खबर ये भी है कि  सभी विधायक भी अपने-अपने समर्थकों के लिए भी मोर्चा संभाले हुए हैं।  लेकिन भाजपा में कब किसकी लाटरी लग जाए और किसके नाम की घोषणा हो जाए ये मौके पर ही पता चलता है।

भाजयुमो ग्रामीण में भी ऐसा ही कुछ हो सकता है जिसके बारे में हैरानी हो सकती है। वहीं प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष श्याम टेलर पिछले कुछ दिनों ने जिला भाजपा अध्यक्ष से पैनल की मांग रहे हैं। कहा जा रहा है कि  कमेटी के सभी सदस्यों के साथ मंथन के बाद पैनल करीब-करीब तैयार है । सूत्रों के मुताबिक पैनल में करीब एक दर्जन नाम होंगे। वैसे जिला अध्यक्ष चावड़ा किसी विवाद को मोल नहीं लेना चाहते हैं,  इसलिए वो मंत्री, विधायकों के दिए नामों की सूची बनाकर भेजना चाहते हैं।

जयश्री पाटीदार अध्यक्ष बनने की दिशा की ओर बढ़ा रही कदम

बताया जा रहा है कि  इस बार की सूची में अध्यक्ष तौर पर पहली बार एक युवती का नाम जा रहा है। दरअसल महू तहसील से आने वाली जिला उपाध्यक्ष जयश्री पाटीदार अध्यक्ष बनने की दिशा की ओर कदम बढ़ा रही हैं,। खास बात ये है कि उनका नाम एबीवीपी की ओर से भी भेजा गया है। वहीं जयश्री राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार के साथ ही विधायक उषा ठाकुर से भी अच्छे रिश्ते रखती हैं । वैसे इस पोस्ट की लिए तगड़ी लॉबिग चली है, स्थानीय समीकरणों को देखते हुए मंत्री और विधायक अपने समर्थकों को इस दिशा में आगे बढ़ाने के लिए काम में जुट चुके हैं। लिहाजा संगठन इस दिशा में नया प्रयोग कर सकती है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News