Punjab Kesari MP ads

नरोत्तम का टिकट कटने पर पहली बार सामने आय़ा जीतू पटवारी का बड़ा बयान, जानिए आखिर क्या बोले पटवारी

Saturday, Jul 11, 2026-03:30 PM (IST)

(इजहार खान): दतिया में नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं दिए जाने पर समर्थकों में बवाल मचा है। समर्थक नरोत्तम को टिकट दिए जाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं । इसी बीच मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी का भी बयान सामने आया है जिसमें बीजेपी पर निशाना साधा गया है।

जीतू ने कहा कि दतिया से भाजपा चुनाव हारने जा रही है और कांग्रेस जीतने जा रही है। राजेंद्र भारती को साजिश के तहत हटाया गया था अब इसका जवाब दतिया की जनता चुनाव में देगी। पूरे घटनाक्रम में लोकतंत्र की हत्या हुई थी। अब कलेक्टर और एसपी को भी बदलना चाहिए। दतिया में ये कानून व्यवस्था नहीं संभाल पा रहे हैं इसलिए निर्वाचन आयोग से मै अपील करता हूं कि कलेक्टर और एसपी को हटा देना चाहिए। जीतू ने कहा कि दतिया में राजेंद्र भारती को हटाने के लिए षडयंत्र रचा गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News