Punjab Kesari MP ads

BJP में भारी खींचतान,अपने समर्थक को अध्यक्ष बनाने पर अड़े पूर्व दिग्गज MLA,संगठन असमंजस में फंसा

Monday, Jul 13, 2026-04:28 PM (IST)

(इंदौर): मध्य प्रदेश भाजपा में अध्यक्ष बनाने को लेकर पेंच फंस गया है। दरअसल भाजपा में संगठनात्मक नियुक्तियों का दौर चल रहा है और समर्थक को अध्यक्ष बनाने पर एक नेता अड़ गए हैं। युवा और महिला मोर्चा के बाद पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष को लेकर भी काफी गहमा गहमी चल रही है। जानकारी आ रही है कि  नगर में अपने समर्थक को पद दिलाने से चूके जीतू जिराती अब ग्रामीण क्षेत्र में समर्थक  शिव डिंगू के नाम पर जिराती  अड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिराती के इस स्टैंड के कारण घोषणा भी ठंडे बस्ते में पड गई है। जिराती के इस रुख से  संगठन भी असमंजस में हैं और सामंजस्य बनाने में लगा है ताकि किसी तरह से कोई रास्ता निकल जाए।

दरअसल भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां कर रहे हैं और पिछले दिनों उन्होंने निखिल सोनी को इंदौर नगर का अध्यक्ष बना दिया। यहां पर एक दर्जन दावेदार थे, उसमें एक नाम जीतू जिराती के समर्थक निलेश चौधरी का भी था, जो नगर भाजपा के पदाधिकारी की दौड़ में भी शामिल थे।

लेकन अब समर्थक के लिए अडे जिराती

पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर अध्यक्ष पद ने मिलने पर  अब जिराती ग्रामीण को लेकर सख्त हो गए हैं। उन्होंने शिव डिंगू के नाम की पैरवी की है, जो पाटीदार समाज से आते हैं।  राऊ में भाजपा की पहली परिषद उनके नेतृत्व में ही बनी थी। इसी के चलते जिराती ने उनके नाम को लेकर मोर्चा खोल दिया है। वहीं दूसरी ओर विधायक मधु वर्मा ने नैनोद के लाखन सिसोदिया का नाम आगे किया है जो कलोता समाज से संबंध रखते हैं। जबकि महू विधायक उषा ठाकुर ने धर्मराज कश्यप का नाम दिया है।

वहीं  पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष के दावेदारों में माचल के मनोज चौधरी और मौजूदा अध्यक्ष मुकेश पटेल भी हैं।इसके अलावा दीपक यादव का नाम भी रेस में चल रहा है जो आकाश विजयवर्गीय ने आगे बढ़ाया है। लिहाजा इन सबके बीच संगठन बीच का रास्ता निकालने की कोशिश कर रहा है और आपसी समन्वय का प्रयास किया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News