एक लाख रुपये रिश्वत लेने पर सिंचाई विभाग के कर्मचारी को पकड़ा! ACB की बड़ी कार्रवाई
Wednesday, Jun 17, 2026-04:26 PM (IST)
धमतरी: छत्तीसगढ़ राज्य के धमतरी जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां सिंचाई विभाग के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी लखेश्वर साहू पर किसी कार्य के एवज में एक लाख रुपये रिश्वत लेने का आरोप है।
जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला धमतरी जिले में सिंचाई विभाग से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि लखेश्वर साहू नामक कर्मचारी ने काम के एवज में एक लाख रुपये रिश्वत ली है। मामले में शिकायत के बाद एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कर्मचारी को अपने कब्जे में लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल, टीम धमतरी स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में मामले की जांच कर रही है। कार्रवाई की सूचना मिलते ही विभागीय महकमे में हड़कंप मच गया है।
अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ और जांच के बाद मामले में विस्तृत खुलासा किया जाएगा। कार्रवाई को लेकर जिले में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। एसीबी की आधिकारिक जानकारी सामने आने पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

