Punjab Kesari MP ads

जबलपुर में पंजाब से कांग्रेस विधायक समेत 3 पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज, एक करोड़ की ठगी

Friday, Jan 03, 2020-06:09 PM (IST)

जबलपुर: मध्य प्रदेश में जबलपुर के मदन महल थाना पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर लोगों से धोखाधड़ी करने वाली कंपनी के संचालक तथा पंजाब के कांग्रेस विधायक सहित कंपनी के दो कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच- पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं पुलिस की प्रारंभिक जांच में एक करोड रूपये की ठगी का मामला सामने आया है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के राइट टाउन में साल 2008 में एक निजी कंपनी का आफिस खुला था। कंपनी का संचालक प्रीतम सिंह, जो वर्तमान में पंजाब की भुच्चो मंडी सीट से विधायक हैं। उनके साथ उनके मैनेजर राकेश और कमल किशोर शर्मा ने लोगों को 6 साल में रकम दोगुनी करने का लालच देकर कंपनी में निवेश कराया था। कंपनी ने शुरूआत में निर्धारित समय पर निवेशकों को दोगुनी रकम लौटाई। इसके बाद कंपनी में और लोगों ने भी निवेश किया, लेकिन बाद में कंपनी ने उन्हें रकम नहीं लौटाई और ऑफिस बंद कर भाग गए।

वहीं पुलिस ने बताया कि निवेशक जब रकम लौटाने के लिए कंपनी कर्मचारियों पर दवाब बनाना शुरू किया तो वह आफिस बंद कर भाग गए थे। पीड़ितों की शिकायत पर गुरुवार को पुलिस ने तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में एक करोड रूपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस अब इस मामले में कंपनी के एजेंटों को थाने बुलाकर पूछताछ कर रही है। कांग्रेसी विधायक और उसके साथियों के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस ने अक्टूबर 2018 में चिटफंड घोटाले का मामला दर्ज किया था। इस कंपनी के साथ कांग्रेसी विधायक ने उत्तराखंड के लोगों को ठगा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Jagdev Singh

Related News