अरे, कहां गायब हो गए सांसद राकेश सिंह? ढूंढने वाले को कांग्रेस देगी इनाम
Monday, Apr 19, 2021-07:08 PM (IST)
जबलपुर(विवेक तिवारी): जबलपुर में हर दिन कोरोना मरीज बढ़ रहे हैं तो उसी के साथ मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। शहर के किसी भी अस्पताल में ऑक्सीजन बेड नहीं है तो लोग बेहद परेशान हैं और ऐसे में लोग नेताओं पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस ने जबलपुर लोकसभा के सांसद राकेश सिंह के लिए पोस्टर अभियान छेड़ दिया है, कांग्रेस ने सोशल मीडिया में एक पोस्टर जारी किया है जिसमें लिखा है की लापता सांसद राकेश सिंह को तलाश के लाने वाले को उचित ईनाम दिया जाएगा। कांग्रेस के आईटी सेल के दीपक विश्वकर्मा ने अपनी फ़ेसबुक पोस्ट पर लापता का पोस्टर लगाया तो कई सवाल अब जनता कर रही है। वही ये पोस्टर और सवाल अन्य कई फ़ेसबुक यूजर ने भी पोस्ट किया है, ये पोस्ट जब चारों तरफ घूमी तो सांसद राकेश सिंह भी फेसबुक पेज में लाइव आए और उन्होंने बताया कि मैं कोरोना पॉजिटिव हूं उसके बावजूद जनता की सेवा के लिए अधिकारियों से बातचीत कर रहा हूं जबकि डॉक्टर ने मुझे सलाह दी है की 5 मिनट से ज्यादा कही बात नहीं करनी है।

जबलपुर बेहाल हैं आप कहां है भाई साहब
महामारी के दौर में जनप्रतिनिधियों से सभी अपेक्षा करते हैं लेकिन जब जनप्रतिनिधि उनकी मदद नहीं कर पाते हैं तो लगातार सोशल मीडिया पर आपको आक्रोश नजर आता है यह पोस्टर बाजी हुई तो लगातार सवाल भी जनता ने शुरू किए और राकेश सिंह की जमकर आलोचना भी हुई लोगों ने कहा कि भाई साहब कभी तो आप इस विषय पर बात कीजिए। हर बात पर आप कह देते हैं कि यह मेरा विषय नहीं।

आपको बता दें कि लगातार जबलपुर को सुरक्षित करने के लिए कांग्रेस के जनप्रतिनिधि जुटे हुए हैं राज्यसभा सांसद विवेक तंखा तो विधायक तरुण भनोट ने भी अपनी तरफ से ऑक्सीजन उपलब्ध कराई तो अन्य विधायक भी लगातार सहयोग कर रहे हैं। ऐसे में जब कोई सहयोग की उम्मीद सांसद राकेश सिंह की तरफ से कांग्रेस जनों को नजर नहीं आई तो उन्होंने पोस्टर जारी कर दिया । आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले रेमडेसीविर इंजेक्शन वितरित करने के लिए भी बीजेपी की तरफ से पोस्टर और बैनर शहर में लगाए गए थे तब भी राकेश सिंह को आलोचना झेलनी पड़ी थी तो अब एक बार फिर संकट की घड़ी में राकेश सिंह कांग्रेस के साथ साथ जनता के निशाने पर आ गए हैं।

जबलपुर में कोहराम के हालात
जबलपुर में स्वास्थ्य सुविधाएं राम भरोसे हो गई है यहां आम हो या खास किसी के लिए अस्पताल में जगह नहीं, मरीज रात रात भर सड़को पर अस्पताल के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन जगह नहीं मिल रही ऐसे में वो वक्त दूर नहीं जब जनता सोशल मीडिया के साथ साथ सड़कों पर नेताओं और अधिकारियों को धोए।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
दिग्विजय सिंह का राज्यसभा जाने से इंकार,उभर आए इतने कांग्रेसी दावेदार, इकलौती कांग्रेसी सीट खतरे में

