ग्वालियर चंबल में 30-40 साल पुराने भाजपाईयों पर 35-35 करोड़ में विधायक बेचने वाला हावी... जयवर्धन सिंह ने सिंधिया पर कसा तंज

4/22/2023 12:50:14 PM

ग्वालियर (अंकुर जैन): मध्य प्रदेश के युवा नेता व पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ग्वालियर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा और ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जमकर निशाना साधा। पूर्व मंत्री ने कहा कि इस बार जनता परिवर्तन के मूड में है, कमलनाथ ही सीएम बनेंगे। उन्होंने कहा कि पूरे मध्यप्रदेश में इस बार परिवर्तन की लहर है। प्रदेश की आम जनता चाहती है कि कमलनाथ जी को एक बार पूरे 5 साल मिले। वहीं उन्होंने ग्वालियर चंबल की राजनीति को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी निशाना साधा।

जयवर्धन सिंह ने कहा कि पूर्व सीएम कमलनाथ ने 15 महीने में पूरे ग्रामीण क्षेत्रों में गऊ माता के लिए गौशाला बनाई। बिजली के बिल 100 रुपए सौ यूनिट किए।  कर्ज माफी की शुरुआत की। पिछले 3 साल में यह सौदेबाजी वाली सरकार घमंड और अहंकार में है। भाजपा ने किसानों का कर्ज़ माफ नहीं किया, महंगाई से जनता परेशान है। सरकार कांग्रेस की बनेगी तो हर गरीब परिवार के लिए कांग्रेस सरकार रसोई गैस 500 की दर पर देगी। गेहूं के दाम भी 3000 रुपए प्रति क्विंटल होंगे, बहनों के लिए हम 1500 रुपए महीना देंगे। हम इनको घोषणापत्र में शामिल करेंगे।

PunjabKesari

BJP के 16 अप्रैल को हुए अंबेडकर महाकुंभ को लेकर जयवर्द्धन ने कहा कि 90 फीसदी अनुसूचित जाति वोट कांग्रेस को मिलेगा। जयवर्धन ने कहा कि अनुसूचित जाति की आवाज सिर्फ कांग्रेस ने उठाई है। पूरा देश जानता है, कांग्रेस ने ही अनुसूचित जाति भाइयों के सारे अधिकार दिलाए हैं। कांग्रेस की सरकारों ने अनुसूचित जाति के लिए पट्टे देने की शुरुआत की। कांग्रेस की ही देन है जो अनुसूचित जाति के लोग आज आर्थिक रूप से मजबूत हुए हैं।

आज भाजपा के राज में चर्चा है कि पूरे देश भर में संविधान खतरे में है, संविधान और हर वर्ग के अधिकार के बारे में कांग्रेस जागरूकता अभियान चला रही है। भाजपा सरकार अधिकतर अनुसूचित जाति, जनजाति के भाइयों को उपेक्षित और परेशान कर रही है। जब भी चुनाव होंगे तो हम मानते हैं कि 90% अनुसूचित जनजाति का वोट कांग्रेस को मिलेगा।

वहीं मीडिया द्वारा पूछे जाने पर कि क्या सिंधिया के सामने जयवर्धन बड़ा चेहरा बन गए है? और ग्वालियर चंबल में सिंधिया कांग्रेस के लिए चुनौती नहीं...तो उन्होंने कहा कि ग्वालियर चंबल अंचल और पूरे MP में कांग्रेस में पहले से ही मजबूत है। ग्वालियर चंबल में हमारे पास कई मजबूत नेता है। हमारा नेतृत्व मजबूत है। हम सब मिलकर काम करेंगे। एक होकर काम करेंगे।

आज ग्वालियर चंबल अंचल के पुराने भाजपा के नेता परेशान हैं। जिन नेताओं 30-40 साल निस्वार्थ भाव से समर्पित होकर भाजपा के लिए काम किया है उनके ऊपर एक ऐसे शख्स आकर बैठ गए हैं जिन्होंने सौदा किया है। पैसे लिए हैं, 35-35 करोड़ रुपए में विधायक बेचे हैं। वो लोग आज भाजपा में हावी हो रहे हैं।

डॉक्टर गोविंद सिंह द्वारा सिंधिया को सीएम बनाए जाने की सलाह को लेकर जयवर्धन सिंह ने कहा कि सिंधिया जी आज की चुनौतियां शिवराज सिंह चौहान से है, जो पहले उनके परिवार को गद्दार कहते थे। हमारे पास वीडियो भी है। सिंधिया जी को वही पसंद नहीं करते तो सीएम कहां से बनेंगे?


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News