Punjab Kesari MP ads

जीतू पटवारी बोले- विजयपुर की जीत बीजेपी के गाल पर तमाचा, महाराष्ट्र नतीजों पर कह दी बड़ी बात

Saturday, Nov 23, 2024-05:10 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी) : मध्य प्रदेश के बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीटों के उपचुनाव के परिणाम आने के साथ ही महाराष्ट्र और झारखंड के चुनाव परिणाम भी सामने आ गए हैं। महाराष्ट्र की जीत को लेकर भाजपा ने इंदौर के राजवाड़ा पर जहां जश्न मनाया तो, वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इसे प्रधानमंत्री मोदी के दुर्भावना वाले बयानों का परिणाम बताया है। प्रदेश के विजयपुर मैं कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा की 7000 वोट से अधिक से जीत को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इसे कार्यकर्ताओं की मेहनत बताया तो वही बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और पूरी बीजेपी को चुनौती दी है कि वह वोट कम कर के दिखाए।

बुधनी को लेकर जीतू पटवारी बोले, कि एक समय शिवराज सिंह चौहान यहां लाखों वोट से जीते थे। वहीं अब भाजपा की जीत का अंतर हजारों में रह गया है, जो कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। जीतू पटवारी ने प्रदेश में हुए उपचुनाव को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 5 गारंटी पूरा नहीं करने का परिणाम है। किसानों की फसल का उचित दाम नहीं दिलाने का परिणाम है, यह बीजेपी और मोदी के गाल पर तमाचा है।

जीतू पटवारी ने यह भी कहा कि डाकुओं का सहारा लेकर चुनाव में जीतने की कोशिश की गई है। कांग्रेसियों को अलग-अलग तरह से परेशान किया गया है। प्रशासनिक अम्ल का दुरुपयोग किया गया है। वही महाराष्ट्र में बीजेपी की जीत को लेकर पटवारी ने कहा कि मोदी के काटने बांटने जैसे भाषणों और एक विधानसभा पर 50 करोड़ रुपए तक खर्च करने लाडली बहन जैसी योजना के दम पर बीजेपी जीती है। मध्य प्रदेश इसका परिणाम भुगत रहा है अब महाराष्ट्र भी भुगतान करेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News