Punjab Kesari MP ads

कांग्रेस प्रेस कांफ्रेस में अजीब वाक्या,जीतू पटवारी ने दिग्विजय से बोलने का किया आग्रह लेकिन दिग्गी ने किया इंकार

Tuesday, Jun 09, 2026-08:43 PM (IST)

भोपाल(इजहार खान): कांग्रेस राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द होने के बाद कांग्रेस नेताओं ने इस मामले पर प्रेस कांफ्रेस की । इस कांन्फ्रेस में कांग्रेस के कई नेताओं ने अपने विचार रखे लेकिन इसी दौरान एक अनोखा वाक्या देखने को मिला है। दरअसल जीतू पटवारी ने प्रेस कांफ्रेस को संबोधित करने के लिए दिग्विजय सिंह से आग्रह किया, लेकिन दिग्विजय सिंह ने बोलने से ही इंकार कर दिया। इसको देखकर सब हैरान रह गए।

जीतू ने क्या कहा?

इससे पहले जीतू पटवारी ने कहा कि  कांग्रेस की  सीट पर डकैती की गई हैं। बीजेपी ने मध्य प्रदेश के इतिहास को कलंकित किया है लेकिन देश के लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है कांग्रेस पूरी जान लगा देगी।

मीनाक्षी नटराजन का बयान

मीनाक्षी नटराजन  ने कहा कि  एसआईआर के बहाने अलग अलग हथकंडे अपनाने वाले अब राज्यसभा के चुनाव में भी वही हथकंडे अपनाने लगे है । एक तरफ़ बीजेपी खुद को महिला हितेषी बताती है लेकिन यह बहुत स्पष्ट है कि उनकी रीति नीति क्या है?  हमारे देश के सामने गंभीर समस्या है , भारत जीत पाएगा या नहीं तानाशाही ध्वस्त होगी या नहीं।

जब सदस्य संख्या पूरी नहीं होते हुए भी भारतीय जनता पार्टी ने तीसरा प्रत्याशी उतारा  तो वहीं से उनके षडयंत्र की शुरुआत हो गई थी । किस तरह से संविधान को लोकतंत्र को कुचलना का काम शुरू हो गया । वोट चोरी के बाद अब सीट चोरी की है, आज गंभीर समस्या हमारे सामने है ,यहां वन पार्टी सिस्टम और तानाशाही लाने की कोशिश है  लेकिन पूरी पार्टी मिलकर लड़ाई लड़ेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News