जीतू पटवारी बोले- कांग्रेस का जन्म यातना के खिलाफ हुआ, 36 क्या 136 केस भी हो जाए तो पीछे नहीं हटूंगा

9/23/2021 3:57:29 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): कांग्रेसियों पर दर्ज किए जा रहे मुकदमों को लेकर आज कांग्रेस कार्यालय पर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमा वापिस नहीं लिया गया तो आने वाले समय में बड़े आंदोलन किए जाएंगे। वही पिछले दिनों डेंगू अभियान के दौरान राऊ से कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने नगर निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ की अभद्रता के बाद इंदौर में पत्रकारों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि के रूप में काम कर रहा है, मुझ पर पहले से 36 केस दर्ज हैं। 136 केस भी हो जाए फिर भी जनता के लिए आवाज उठाता रहूंगा।

PunjabKesari

जिला प्रशासन द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिसकी कांग्रेस पार्टी निंदा करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी भी मुकदमे से डरने वाली नहीं है चाहे हमें जिला बदर कर दे या कितने भी यातना दे लेकिन कांग्रेस पार्टी आमजन के लिए विरोध करती रहेगी। विधायक जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस का जन्म ही यातनाओं के खिलाफ ही हुआ है। यातनाओं से लड़ने के लिए कांग्रेस का जन्म हुआ है। कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत से इंदौर जिला प्रशासन को समझाएगी कि आप बीजेपी के नौकर नहीं हो आप संविधान के नौकर हो और संविधान के अनुरूप ही कार्यवाही करे। साथ ही जीतू पटवारी ने मध्य प्रदेश पुलिस और इंदौर जिला प्रशासन को बीजेपी के कार्यकर्ता के रूप में काम करने का आरोप लगाया है उन्होंने कहा कि मुझ पर पहले भी 36 केस दर्ज हैं 136 केस भी हो जाए उसके बावजूद भी मैं जनता की आवाज उठाते रहूंगा।

PunjabKesari

वही नगर निगम कर्मचारी और अधिकारी से की बदसलूकी को लेकर जीतू पटवारी ने कहा कि जनप्रतिनिधि और कर्मचारियों का एक रिश्ता होता है जिसमें प्यार, दुलार और फटकार भी होती है। मैं अपने घर के लिए काम नहीं कर रहा हूं। मैं जनप्रतिनिधि हूं और मैं जनता के हित के लिए ही आवाज उठाता हूं। इस दौरान मैंने केवल इतना ही कहा कि डेंगू से लोग मर रहे हैं। इसमें नेतागिरी ना करते हुए अपना काम करें। वही विधायक जीतू पटवारी ने कहा कि आज ही डेंगू के चलते उसी क्षेत्र में एक बच्चे की मौत हो गई। इसका जवाब दार कौन? उन्होंने नगर निगम को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि नगर निगम डेंगू से कैसे लड़े यह नहीं कर रहा है बल्कि कांग्रेस से कैसे लड़े यह कर रहा है। जीतू पटवारी ने कहा कि अपने इस व्यवहार के लिए पहले भी खेद भी व्यक्त कर चुका हूं। हालांकि उन्होंने कहा कि अधिकारी और जनप्रतिनिधि सिक्के के दो पहलू हैं और आगे भी कांग्रेस पार्टी अधिकारियों की हठधर्मिता के लिए लड़ते रहेंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News