MS Dhoni के फार्म हाउस पहुंचे कड़कनाथ के चूजे, खिलाड़ियों की प्रोटीन की कमी होगी दूर

4/24/2022 5:39:51 PM

झाबुआ: कैप्टन कूल (captain cool) महेंद्र सिंह धोनी (mahendra singh dhoni) के फॉर्म हाउस में अब झाबुआ के कड़कनाथ मुर्गे (kadaknath murga) पाले जाएंगे। दरअसल महेंद्र सिंह धोनी ने एक साल पहले झाबुआ जिले के छोटे से किसान विनोद मेडा को कड़कनाथ के दो हजार चूजे का ऑर्डर दिया था। लेकिन वक्त वर्ड फ्लू फैलने के कारण विनोद मेडा, धोनी को चूजे उपलब्ध नहीं करवा पाए थे। उसके बाद किसान विनोद मेड़ा ने फिर चूजे तैयार किये और महेंद्र सिंह धोनी के रांची फार्म हाउस पर वे ख़ुद लेकर पंहुचे है।

 

महेंद्र सिंह धोनी के भाई ने कहा,- अब यही से होगी कड़कनाथ की फार्मिंग 

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के बड़े भाई नरेन्द्र सिंह धोनी को कड़कनाथ (kadaknath murga) के चूजे और साथ में झाबुआ जिले का प्रसिद्ध तीर कमान भी भेंट करके आये हैं। नरेन्द्र सिंह धोनी ने बताया कि अब वह उसकी फॉर्मिंग करेंगे। क्योंकि प्रोटीन से भरपूर औषधिय गुणों से संपन्न कड़कनाथ को वह खिलाड़ियों को उपलब्ध करवाएंगे। जिससे भारतीय खिलाड़ी कड़कनाथ का सेवन करके भरपूर प्रोटीन हासिल कर सके।

कॉल मासी प्रजाति का होता है कड़कनाथ 

दरअसल झाबुआ के इस कड़कनाथ मुर्गे (kadaknath murga) का नाम कॉल मासी प्रजाति भी कहा जाता है और यहा की आबो हवा में पल्ला बड़ा रहता है। जिसकी वजह से झाबुआ जिले को कड़कनाथ का जियो टैग भी प्राप्त हुआ है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News