कमलनाथ ने शुभ मुहूर्त में भरा नामांकन विशाल रैली निकालकर पहुंचे कलेक्ट्रेट ,भाजपा पर साधा निशाना
Thursday, Oct 26, 2023-05:15 PM (IST)

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। नामांकन भरने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने 40 साल विकास गिनाते हुए कहा मुझे 1979 का वो दिन याद आता है जिससे मैं भावुक हो जाता हूं। उस समय मुझे दुनिया की कोई समझ नहीं थी। मुझे ज्ञान नहीं था और मैने नामांकन भरा। जगह - जगह प्रार्थना की जगह - जगह गया और जनता से सपोर्ट मांगा। मुझे उनका समर्थन और प्यार दोनों मिला। जब मैं छिंदवाड़ा आया तो मात्र 480 गांव में बिजली थी। तब मैने संकल्प लेते हुए सबसे पहले घरों घर बिजली पहुंचाई। मैं जिले को लेकर एक इतिहास बनाना चाहता था।
खेती की बात करते हुए उन्होंने किसानों को सोयाबीन लगाने किसानों को जागृत किया। सोयाबीन से किसान मालामाल हुए। उस समय न तालाब थे न कोई सिंचाई के साधन थे। सौंसर और पांढुर्ना के लोग संतरे के बाजिब दाम को लेकर परेशान थे। उस समय फोन नहीं चलते थे। किसान अपनी समस्या मेरे पास लेकर आते थे। तब मैने किसानों के लिए सिंचाई के साधन उपलब्ध करवाए। उन्हें संतरे के बाजिब दाम दिलवाए। ये चुनौति मेरे सामने थी। जिसे मैने स्वीकार कर लोगों को राहत दिलवाई। वहीं स्वास्थ्य सुविधा से लेकर शिक्षा और सडक़ के लिए भी काम किया। छिंदवाड़ा से दिल्ली तक ट्रेन पहुंचाई।
छिंदवाड़ा के लोग आसानी से देश में पहुंच रहे है। मैंने यहां उद्योग के क्षेत्र में काम किया। आज आसपास के जिले से ज्यादा उद्योग यहां है।
नामांकन भरने के पहले उन्होंने शिकारपुर में हनुमान जी का पूजन किया। इसके बाद नरसिहपुर नाक श्याम टाकीज से रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने बड़ी माता मंदिर, राममंदिर में भी पूजन किया। फिर सभा को सम्बोधित किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। उनके साथ सांसद नकुलनाथ सहित कांग्रेस के नेता मौजूद रहे।