कमल पटेल बोले- कमलनाथ और दिग्विजय सिंह का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है, जितना बोलेंगे कांग्रेस का नुकसान होगा
Thursday, May 25, 2023-06:17 PM (IST)

इंदौर(सचिन बहरानी): भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बाद अब कृषि मंत्री कमल पटेल ने पूर्व मंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ को बूढ़ा बताया है। कमलपटेल ने कहा कि दोनों ही नेता बूढ़े हो गए हैं और मानसिक संतुलन खो दिया है। दरअसल, दिग्विजय सिंह ने 2 हजार के नोट बंद करने पर सवाल उठाए थे।
दिग्विजय सिंह ने कहा था कि जब बंद ही करना था यह 2000 का नोट लाए क्यों थे? उसी को लेकर मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि दिग्विजय सिंह क्या कहते हैं क्या नहीं कहते खुद को समझ नहीं आता। वह तो सठिया गए हैं। वही कमलनाथ को लेकर भी यही कहा कि वह भी साठिया गए हैं। राजीव गांधी की पुण्यतिथि को शुभ दिन कह रहे हैं साथ ही उन्होंने आगे कहा बुढ़ापे में इनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। इनकी बात का कोई असर नहीं है जितना बोलेंगे उतना कांग्रेस को नुकसान है।