कमलनाथ ने शिवराज के बयान पर किया पलटवार, कहा- ''दिग्विजय को देशद्रोही कहना नीच बात है''

7/23/2018 1:35:43 PM

भोपाल : सतना में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान दिग्विजय सिंह को देशद्रोही कहे जाने पर कांग्रेस शिवराज सिंह पर हमलावर हो गई है। जहां दिग्विजय ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर 26 जुलाई को टीटीनगर थाने पहुंचने की बात कही है। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने दिग्गी पर दिए सीएम के बयान को नीचता बताया है।

PunjabKesari

दिग्विजय सिंह ने उन्हें देशद्रोही कहे जाने पर सीएम शिवराज को पत्र लिखकर कहा है कि जो बयान उन्होंने दिया है, उसके प्रमाण वे दें। कमलनाथ ने कहा कि दिग्विजय को देशद्रोही कहना बिल्कुल नीच बात है। सीएम को ऐसा नहीं कहना चाहिए। कमलनाथ ने कहा कि भाजपा अपना इतिहास बताए।

PunjabKesari

वहीं, सीएम शिवराज द्वारा बार-बार कांग्रेस का शासनकाल याद दिलाए जाने की बात पर कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस के शासन में जो होना था, वो हो चुका। अगर कांग्रेस को जनता सजा देना चाहती थी, तो वो सजा जनता ने दे दी। पिछले 15 सालों में जनता ने कांग्रेस को सजा दी है। लेकिन अब शिवराज सिंह अपने 15 सालों की बात करें। जनता को अपने 15 सालों का हिसाब दें। कमलनाथ ने कहा कि दरअसल भाजपा के पास जनता को कुछ बताने के लिए नहीं है, इसलिए वे पुरानी बात उठा रहे हैं।

               


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Prashar

Recommended News

Related News