Punjab Kesari MP ads

खैरागढ़: प्रिंसिपल ने कबाड़ में बेच दी स्कूल की सरकारी किताबें, शिक्षा विभाग पर उठ रहे सवाल

Tuesday, Jul 23, 2024-05:56 PM (IST)

खैरागढ़ (राजा शर्मा) : खैरागढ़ जिले की बदहाल शिक्षा व्यवस्था की पोल एक बार फिर खुल गई है। पिछले साल मई 2023 में खैरागढ़ शहर के स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य कमलेश्वर सिंह पर बच्चों को बांटी जाने वाली सरकारी पाठ्य पुस्तकों को रद्दी के भाव कबाड़ी को बेचने का मामला सामने आया था, जिसके बाद कमलेश्वर सिंह को प्रभारी प्राचार्य के पद से हटाकर अस्थाई रूप से शासकीय विद्यालय कांचरी में ट्रांसफर कर दिया गया था, लेकिन जांच के नाम पर विभागीय लीपापोती आज तक चल ही रही है, पूरे एक साल बीतने के बावजूद विभाग जांच नहीं करवा पाया है।

PunjabKesari

अब एक बार फिर जिले में सरकारी पाठ्य पुस्तकों को कबाड़ी में बेचने का मामला सामने आया है। यहां भी शासकीय स्कूल के प्राचार्य ने अपनी मनमानी करते हुए स्कूल की 550 किलो किताबें कबाड़ी को बेच दी।

PunjabKesari

पूरा मामला जिले के छुईंखदान विकासखंड के ग्राम ठाकुरटोला का है। जहां शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य बलदाऊ जंघेल पर 5 क्विंटल 51 किलोग्राम शासकीय पाठ्य पुस्तक और छात्र छात्राओं की अन्य प्रायोगिक फ़ाइले कबाड़ी को बेचने का आरोप लगा है। जिसकी शिकायत विद्यालय के पुस्तक प्रभारी मनोहर चंदेल ने जिला शिक्षा अधिकारी खैरागढ़ को की है। जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी लालजी द्विवेदी ने गंडई के प्राचार्य को जांच अधिकारी नियुक्त कर जांच करने के निर्देश दिये हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News