Punjab Kesari MP ads

खंडेलवाल की नई टीम की घोषणा, 106 सदस्यों में इस मुस्लिम महिला को मिली जगह, जानें डिटेल में

Tuesday, Jun 23, 2026-06:49 PM (IST)

भोपाल : मध्य प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है। इस कार्यसमिति में कुल 106 सदस्यों को शामिल किया गया है। इसके साथ ही 41 नेताओं को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। पार्टी ने फिलहाल विशेष आमंत्रित सदस्यों की नियुक्ति नहीं की है। खास बात यह की खंडेलवाल ने अपनी 106 सदस्यों की टीम में एक मुस्लिम महिला को जगह दी है।

PunjabKesari

इस कार्यसमिति में प्रदेश सरकार के कई मंत्री सदस्य बने हैं जिनमें कैलाश विजयवर्गीय, प्रह्लाद पटेल, राकेश सिंह, संपतिया उइके, विजय शाह, इंदर सिंह परमार, उदय प्रताप सिंह, तुलसीराम सिलावट, एदल सिंह कंसाना, निर्मला भूरिया, गोविंद सिंह राजपूत, विश्वास सारंग, नारायण सिंह कुशवाह, चेतन कश्यप और कृष्णा गौर प्रमुख हैं। इनके साथ पार्टी ने संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय को ध्यान में रखते हुए कई वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। जिसमें खुद सीएम मोहन यादव, शिवराज सिंह चौहान, नरोत्तम मिश्रा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, विष्णुदत्त शर्मा जैसे बड़े चेहरे भी शामिल है।

PunjabKesari

कार्यसमिति में केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके और सावित्री ठाकुर को भी स्थान दिया गया है। नई कार्यसमिति की खास बात यह रही कि 106 सदस्यों में केवल एक मुस्लिम महिला नेता बिलकिस जहां को स्थान दिया गया है। उनके शामिल होने को पार्टी के सामाजिक प्रतिनिधित्व के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News