खरगोन : मटका कुल्फी खाने से 40 लोगों को फूड पॉइजनिंग, 16 बच्चे भी शामिल

Thursday, Apr 06, 2023-04:06 PM (IST)

खरगोन (अमित भटोरे) : खरगोन जिले के मेनगांव थाना क्षेत्र में रेणुका माता के मेले मे मटका कुल्फी खाने से करीब 40 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए। पेट दर्द और उल्टी दस्त की शिकायत के बाद सभी को जिला अस्पताल खरगोन में भर्ती कराया गया। इनमें नागझिरी, राजपुरा, छटलगांव, बडगांव, घट्टी और बलगांव के लोग शामिल हैं।

दरअसल, राजपुरा और छटलगांव के बीच स्थित रेणुका माता मंदिर पर एक दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है। बीती रात मटका कुल्फी खाने के बाद देर रात करीब 40 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए। इनमें 16 बच्चे भी शामिल हैं। दो बच्चों को छोड़कर सभी मरीजों की हालत स्थिर बताई जा रही है। देर रात एक बजे के बाद सभी मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष बापूसिह परिहार, मेनगांव टीआई दिनेश कुशवाह सहित प्रशासनिक अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे थे। मरीज सहित लोगों का कहना है कि मटका कुल्फी खाने के बाद लोग फूड पॉयजनिंग के शिकार हुए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News