कांग्रेस नेता व मकड़ाई रियासत के राजा अजय शाह का निधन, पार्टी में शोक की लहर

Friday, Aug 30, 2024-04:42 PM (IST)

इंदौर : मध्यप्रदेश में गोंड राजाओं की मकड़ाई रियासत के राजा अजय शाह का आज इंदौर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री विजय शाह के बड़े भाई थे। उल्लेखनीय की मध्यप्रदेश के हरदा जिले में गोंड राजाओं की मकड़ाई रियासत रही है। मकड़ाई रियासत के अजय शाह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके सुपुत्र अभिजीत शाह हरदा जिले की टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। जबकि मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री विजय शाह, धनंजय शाह और टिमरनी विधानसभा के पूर्व विधायक संजय शाह उनके छोटे भाई हैं।

अजय शाह के निधन की सूचना मिलते ही हरदा सहित जिले के टिमरनी सिराली मकड़ाई क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। वे मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी थे। उनके अंतिम दर्शन के लिए उनको हरदा जिले में उनके पैतृक शाही राजमहल खुदिया लाया जा रहा है। कल उनका अंतिम संस्कार मकड़ाई में किया जायेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena