Punjab Kesari MP ads

सरपंच की संदिग्ध मौत, घर से पंचायत के लिए निकले, सुबह इस हाल में मिले, हत्या की आशंका

Wednesday, Sep 30, 2026-06:38 PM (IST)

कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के फरसगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहपाल के सरपंच मंगल सिंह मरकाम (56) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार सुबह वह गांव के तालाब के पास घायल अवस्था में मिले। घटनास्थल पर खून और संघर्ष के निशान मिलने से मामला संदिग्ध माना जा रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, परिजन घायल मंगल सिंह मरकाम को तत्काल फरसगांव अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। घटनास्थल से करीब 50 मीटर की दूरी पर उनकी मोटरसाइकिल मिली है जबकि खेत के किनारे लोहे की रॉड और डंडे भी पाए जाने की जानकारी सामने आई है। मृतक के पुत्र विक्रम ने बताया कि उनके पिता मंगलवार शाम करीब छह बजे पंचायत जाने की बात कहकर घर से निकले थे। देर रात तक वह वापस नहीं लौटे। आज सुबह परिजनों को तालाब के पास उनके घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली।

घटनास्थल की परिस्थितियों और शरीर पर मिले चोट के निशानों को देखते हुए परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। बड़ेडोंगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमाटर्म रिपोटर् और पुलिस जांच पूरी होने के बाद होने का अनुमान है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News