Punjab Kesari MP ads

कोतमा विधायक सुनील शराफ के लापता पोस्टर से मचा बवाल, विरोध में उतरे कांग्रेसी कार्यकर्ता

Saturday, Sep 16, 2023-07:28 PM (IST)

अनूपपुर (दुर्गा शुक्ला): अनूपपुर जिले के कोतमा विधानसभा के विधायक सुनील सराफ का लापता के बैनर पोस्टर लगाए गए थे। सुबह से सोशल मीडिया में बैनर पोस्टर को लेकर प्रतिकिया जारी की गई है। वही कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में बैनर पोस्टर को ले के भारी आक्रोश देखा गया। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा बैनर पोस्टर का विरोध किया गया। पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

PunjabKesari

कोतमा विधायक सुनील सराफ का स्टेशन और तहसील में लापता विधायक के बैनर पोस्टर लगाकर पोस्टरवार की राजनीति शुरू की गई है। क्षेत्र में लगे लापता विधायक के बैनर पोस्टर के बाद कार्यकर्ता पदाधिकारी में काफी आक्रोश देखा गया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं द्वारा थाने का घेराव कर कार्रवाई की मांग की गई। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने की की मांग की जा रही है। वहीं पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News