Punjab Kesari MP ads

रामचरितमानस की चौपाई के बवाल पर कुणाल चौधरी बोले- BJP रामायण को तो मानती है राम को नहीं

Wednesday, Mar 22, 2023-12:07 PM (IST)

ग्वालियर(अंकुर जैन): मध्यप्रदेश विधानसभा में रामचरितमानस की चौपाई को लेकर हुए बवाल मामले को विधायक कुणाल चौधरी का साथ मिला है। कुणाल चौधरी ने कहा है कि चौपाई का अर्थ नहीं बदला है। बीजेपी रामायण को तो मानती है लेकिन राम को नहीं मानती है। राम जब अयोध्या में थे तब राजाराम थे। जब वह वन में गए और शोषित वंचित और दलितों आदिवासियों को साथ लेकर जब निकले तब मर्यादा पुरुषोत्तम राम कहलाए।

मर्यादा पुरुषोत्तम राम का नाम प्रेम का भाव हुआ करता था। उनके नाम पर बीजेपी घृणा के माहौल की कोशिश कर रही है। बीजेपी के लिए राजनीति धर्म आस्था नहीं है। प्रदेश के अंदर हालात बेहद खराब है। कांग्रेस सरकार ने जो गौशाला खोली उन्हें बीजेपी सरकार ने बंद कर दिया। पशुओं की हालत बदतर है। बीजेपी ने सबसे बड़े गौ तस्कर स्टेट के रूप में प्रदेश को स्थापित कर दिया है। महिलाओं की स्थिति बेहद दयनीय है। सबसे बड़े बलात्कार का स्टेट मध्यप्रदेश हो चुका है। दलितों की स्थिति पूरा मध्य प्रदेश देख रहा है। किस तरह के अत्याचार प्रदेश में दलितों के साथ हो रहे हैं। बीजेपी के राज में आदिवासियों की हत्या कराई जा रही है। आपको बता दें कि विजयलक्ष्मी साधो द्वारा दलित और महिलाओं पर अत्याचार को लेकर रामचरितमानस की चौपाई के जरिए बीजेपी सरकार पर निशाना साधा था।          


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News