साल की आखिरी लोक अदालत, बड़ी संख्या में प्रकरणों के हुआ निराकरण

Saturday, Dec 09, 2023-06:30 PM (IST)

इंदौर(सचिन बहरानी): शनिवार को इंदौर के जिला अदालत में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 77 हजार से अधिक पैंडिंग प्रकरणों पर निराकरण किया जाएगा। वही इस लोक अदालत में ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी की 38 लाख का इंश्योरेंस चेक एक पक्ष कर को दिया गया और उन्हें भुगतान आज ही हो पाएगा।

नेशनल लोक अदालत को लेकर प्रथम सत्र न्यायाधीश भगवती प्रसाद शर्मा ने बताया कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को न्याय मिल सके। इस उद्देश्य से इसका आयोजन किया गया है। साल के अंत महीने में आखरी लोक अदालत का आयोजन शनिवार को जिला कोर्ट परिषर में किया गया। इस लोक अदालत को एक पर्व की तरह मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से न्यायपालिका का न्याय धर्म है तो लोक अदालत का व्यवहार इस तरह से है। जैसा देश में सभी समाज के त्यौहार मनाया जाते हैं। उसी प्रकार हमारी लोक अदालत का महत्व है और इस लोक अदालत के माध्यम से हम प्रयास करते हैं कि राजीनामा के माध्यम से अधिक अधिक मामले में पक्षकारों को तुरंत न्याय मिले। यही इस लोक अदालत का उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि इस बार करीब 68- 69 खंडपीठ बनाई गई है और इसमें नगर निगम इलेक्ट्रिसिटी डिपार्टमेंट और अन्य विभाग के अलावा फैमिली कोर्ट भी शामिल है। इस नेशनल लोक अदालत में करीब 77 हजार प्रकरणों को चिन्हित किया गया और जिसमें 15 से 20 हजार प्रकरणों आज रखे गए हैं कोई पक्षकार आता है और केस निराकरण चाहता है तो उसे तत्काल निकाल कर निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही आज हुई नेशनल लोक अदालत में उत्तरप्रदेश के रहने वाले व्यक्ति की रोड एक्सीडेंट हुई मौत के मामले में नेशनल इंश्योरेंस कंपनी ने आज इस नेशनल लोक अदालत के माध्यम से 38 लख रुपए का चेक पीड़ित परिवार को दिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News