पंचतत्व में विलीन हुए MP के पूर्व CM बाबूलाल गौर, शिवराज ने दिया कंधा, पोते ने दी मुखाग्नि

Wednesday, Aug 21, 2019-03:42 PM (IST)

भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर का बुधवार सुबह निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार सुभाष नगर विश्राम घाट पर किया गया। बाबूलाल गौर के पोते आकाश गौर ने उन्हें मुखाग्नि दी। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने अर्थी को कंधा दिया। उनकी पार्थिव देह के सामने गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया इसके पहले दोपहर 12 बजे भाजपा कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए उनकी पार्थिव देह को रखा गया। 

बाबूलाल गौर की मौत की खबर मिलते ही सीएम कमलनाथ सहित कई नेता, कार्यकर्ता श्रद्धांजलि देने के लिए उनके घर पहुंचे। मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री जयवर्धन सिंह के अलावा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव, प्रभात झा के अलावा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी उनके घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके पार्थिव शरीर को पोते आकाश गौर ने मुखाग्नि दी। उनकी पार्थिव देह भाजपा कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखी गई थी। यहां पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने उन्हें कंधा दिया। मध्य प्रदेश सरकार ने उनके निधन पर तीन दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News