Punjab Kesari MP ads

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा राजपाल MP में सरेंडर, पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे

Friday, Apr 03, 2026-01:47 PM (IST)

उज्जैन (विशाल ठाकुर): कुख्यात अपराधी Rajpal, जो Lawrence Bishnoi गैंग से जुड़ा बताया जाता है, ने मध्य प्रदेश के नागदा स्थित अपने गांव रत्न्यखेड़ी में गुरुवार को सरेंडर कर दिया। परिवार को पुलिस द्वारा लगातार परेशान किए जाने के चलते उसने आत्मसमर्पण किया।

सरेंडर के दौरान Rajpal ने खरगोन के एक व्यापारी के घर पर फायरिंग करवाने की बात कबूल की। उसने दावा किया कि जिस व्यापारी के घर गोली चलवाई गई, वह छोटी बच्चियों पर गलत नजर रखता था और किसानों के साथ अत्याचार करता था। इसी कारण उसे सबक सिखाने के लिए उस पर फायरिंग करवाई गई।

राजपाल ने बताया कि पहले उसके साथियों ने हमला करने की कोशिश की थी, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। इसके बाद ‘हैरी बॉक्सर’ नामक एक अन्य साथी के जरिए इस वारदात को अंजाम दिया गया।

राजपाल का नाम पंजाब के मोहाली स्थित पुलिस खुफिया विभाग मुख्यालय पर हुए रॉकेट लॉन्चर हमले में भी सामने आ चुका है। उसने बताया कि पुलिस उसके परिवार को परेशान कर रही थी, इसलिए उसने यह कदम उठाया। उसने यह भी दावा किया कि देशभर की सुरक्षा एजेंसियां और कई राज्यों की पुलिस उससे पहले भी पूछताछ कर चुकी हैं।

Rajpal और Yogesh Bhati का नाम पहले भी कई बड़े आपराधिक मामलों में सामने आ चुका है। पंजाब पुलिस के खुफिया विभाग मुख्यालय पर हुए रॉकेट लॉन्चर हमले में भी दोनों का नाम आया था। आरोपी दीपक रंगा को पनाह देने के आरोप में भी इनका नाम जुड़ा था। इस मामले में एनआईए ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की थी।

सरेंडर से पहले राजपाल ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी गलत काम करेगा, उसे लॉरेंस गैंग के लोग नहीं छोड़ेंगे। उसने यह भी कहा कि वे प्रशासन की मदद करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे, और प्रशासन भी उनकी मदद करता रहा है।

राजपाल जिस फायरिंग की बात कर रहा है, वह 16 मार्च को हुई थी। खरगोन के कारोबारी दिलीप सिंह राठौड़ के घर पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने गोलियां चलाई थीं। यह वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई थी, और तब इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News