मानपुर रेंज में तेंदुए का शव मिला, शिकार की आशंका, जांच में शिकारियों के बिछाए 15 फंदे मिले

4/20/2024 11:20:18 AM

इंदौर(सचिन बहरानी): मानपुर रेंज में आने वाले जानापाव में तेंदुए का शव मिला। खेत की फेंसिंग में तेंदुए का शव फंसा देखकर ग्रामीणों ने सूचना दी। जांच करने पहुंचे वनकर्मियों ने पाया कि फंदे में एक पैर और गर्दन फंसी थी, जबकि फेंसिंग में पैर लटका मिला। यह देखकर शिकार की आशंका को लेकर जांच की गई। मामले में मानपुर रेंज ने तीन लोगों को आरोपी बनाया गया है। इसके बाद देर रात सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

इंदौर डीएफओ महेंद्र सिंह सोलंकी के मुताबिक मानपुर रेंज में आने वाले जानापाव में तेंदुए का शव मिला। खेत की फेंसिंग में तेंदुए का शव फंसा था जब जांच की गई तो पाया गया कि तेंदुए के शिकार के लिए खेत में 15 से अधिक स्थान पर फंदे लगाए गए थे। बाइक के क्लच वायर से ये फंदे बनाए गए थे और इसी फंदे में तेंदुए का पैर और गर्दन फंस गई और तड़प-तड़पकर उसकी मौत हो गई। दो साल में मानपुर इलाके में तेंदुए की मौत की यह पांचवीं घटना है। ऐसे में इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि यहां तेंदुआ का शिकार के लिए गैंग लंबे समय से सक्रिय है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News