खरगोन में वन विभाग का पिंजरा तोड़कर भाग गया तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत..

Thursday, Aug 08, 2024-05:50 PM (IST)

खरगोन। (वाजिद खान): मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के सनावद वनक्षेत्र के ग्राम बिचौली - मर्दाना मे बीती रात एक खेत में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ आ गया। तेंदुआ काफी बड़ा और खतरनाक था जिसने भी पिंजरे में देखा वह डर गया। तेंदुए ने दांत से पिंजरे की जाली को भी तोड़ दिया था। इसी कारण उसे दूसरे पिंजरे में सिफ्ट किया जा रहा था इसी दौरान तेंदुआ चकमा देकर जंगल में भाग गया, गनिमत रही कि कोई उसकी चपेट में नहीं आया वरना मौके पर ग्रामीण ,खेतों के किसान और वन अमले के लोग खड़े थे। घटना में तेंदुए के रात्रि में पिंजरे में कैद की सूचना पर गुरुवार सुबह वन विभाग सहित राला मंडल इंदौर की टीम मौके पर पहुंची। 

PunjabKesari
तेंदुए को वन विभाग टीम द्वारा राला मंडल के पिंजरे मे सिफ्ट करने के दौरान तेंदुए ने पिंजरा तोड़कर वह केले के खेत मे भाग निकला जिससे मौके पर उपस्थित ग्रामीणों के बीच अफरा तफरी मच गई। गौरतलब है कि पिछले कई महीने से ग्राम के ग्रामीण तेंदुए से परेशान थे। उसके डर से लोग खेत में भी नहीं जा पा रहे थे। जिसकी कई बार वन विभाग को सूचना दी गई थी। जिसके बाद वन विभाग के रेंजर राजैन्द सिंह चोहान ने टीम के साथ पहुंचकर इलाके में तीन अलग - अलग जगहों पर पिंजरे लगाए, जिसमे किसान राम, लोकैश मडलोई के खेत में रखे पिंजरे में तेंदुआ बुधवार - गुरुवार की मध्य रात्रि में आ गया। 

PunjabKesariसुबह फॉरेस्ट टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई, तब तक तेंदुए ने पिंजरे की दो पट्टीयों को अपने बल से तोड़ दिया था। जिसके बाद राला मंडल की टीम द्वारा एक पिंजरे से दूसरे पिंजरे में शिफ्ट करते समय वह पिंजरे की जाली को तोड़कर तेंदुआ भाग निकला। इस मामले को लेकर वन विभाग के एसडीओ विजय गुप्ता ने बताया सनावद वनक्षेत्र के बिचोली मर्दाना में एक तेंदुए द्वारा एक व्यक्ति को घायल किया था, उसे पकड़ने के प्रयास में इंदौर राला मंडल की टीम ने तीन पिंजरे इलाके में लगाए गए थे कल दरमियानी रात्रि में तेंदुआ पिंजरे में कैद भी हुआ। वन अमले की सनावद ,बड़वाह और राला मंडल की टीमें मौके पर पहुंची। तेंदुए ने पिंजरे की दो पट्टीयों को तोड़ दिया था उसे दूसरे पिंजरे में सिफ्ट किया जा रहा था इसी दौरान वह भाग गया। उसे पकड़ने के प्रयास फिर किए जायेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News