Punjab Kesari MP ads

जू में नन्हे मेहमान ने दी दस्तक, छोटे दरियाई घोड़े को देखने के लिए उमड़ी रही भीड़

Friday, Sep 27, 2019-05:26 PM (IST)

ग्वालियर(अंकुर जैन): ग्वालियर में चिड़ियाघर में एक नन्हे मेहमान ने दस्तक दी है। नन्हे मेहमान हिप्पोपोटामस यानी दरियाई घोड़ा है। मादा दरियाई घोड़ा डिंपी ने बेबी हिप्पो को जन्म दिया है, जिससे चिड़ियाघर प्रबंधन के साथ ही शहरवासियों में काफी खुशी है। 

PunjabKesari

साल 2011 में  नर हिप्पो अप्पू को दिल्ली से जू में लाया गया था, जिसके बाद केंद्रीय चिड़िया घर प्राधिकरण की गाइडलाइन के आधार पर अप्पू के लिए मादा हिप्पोपोटेमस डिंपी को साल 2018 में कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय से लाया गया। इसके बाद गुरुवार को दोनों के बेबी हिप्पो हुआ है। जू प्रबंधन के अनुसार बेबी हिप्पो ने फीडिंग करना शुरू कर दिया है और उसका वजन भी 40 किलो के करीब है, जो पूरी तरह स्वस्थ होने की पुष्टि करता है।

PunjabKesari

फिलहाल प्रबंधन मादा हिप्पो डिंपी और बेबी हिप्पो पर कड़ी निगरानी रखे हुए है। साथ ही जल्द बेबी हिप्पो का नामकरण किया जाएगा, जिसके लिए स्थानीय स्तर पर बच्चों के लिए प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। उसमें बेबी हिप्पो का नाम रखा जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News