गिरफ्तारी देने निकले BJP MLA, सड़क पर उमड़ा सैकड़ों समर्थकों का सैलाब, गाड़ी के आगे लेटे,बोले-भइया नहीं जाने देंगे
Friday, May 29, 2026-07:12 PM (IST)
सरगुजा (सोनू केदार): नायब तहसीलदार और विधायक रामकुमार टोप्पो के विवाद मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है। विधायक टोप्पो हजारों समर्थकों के साथ गिरफ्तारी देने निकल चुके हैं। टोप्पो अंबिकापुर आईजी कार्यालय में जाकर गिरफ्तारी देगें। विधायक सीतापुर निवास से गाड़ियों के काफिला के साथ अंबिकापुर के लिए रवाना हो चुके हैं।

समर्थक कर रहे नारेबाजी, रास्ते में गाड़ी के आगे लेटे

वही विधायक टोप्पो के समर्थक रास्ते के चौक-चौराहों पर खड़े हैं और सड़क पर लेटकर काफिले को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। विधायक के समर्थक गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं। मौके पर नारियों के सम्मान में के नारे लग रहे हैं। भाई तुम संघर्ष के नारे समर्थकों द्वारा लगाए जा रहे हैं, साथ ही कह रहे हैं कि नारियों का अपमान किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा

वहीं विधायक का कहना है कि वो खुद गिरफ्तारी देने जा रहे हैं। वो कानून का पालन कर रहे है। लिहाजा रामकुमार टोप्पो ने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
नायब तहसीलदार से मारपीट के आरोप में दर्ज हुआ था केस
सीतापुर के भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो के खिलाफ मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया था लेकिन राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल के बाद अब उन्होंने सरेंडर करने का ऐलान किया है। टोप्पो और उनके समर्थकों के खिलाफ आरोप है कि उन्होंने शासकीय कार्य में बाधा और तहसीलदार के साथ मारपीट की थी. इस मामले पर राजापुर उप तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी ने विधायक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी.
सीतापुर विधायक की बहन से बद्तमीजी के आरोप पर शुरु हुआ था विवाद
दरअसल से सारा विवाद सीतापुर विधायक की बहन से बद्तमीजी के आरोप से शुरु हुआ था, और इसी सिलसिले में नायब तहसीलदार को पिटने के आऱोप लगे हैं।

