Punjab Kesari MP ads

हादसे से जैन समाज में शोक: पैदल जा रही साध्वी को तेज रफ्तार कार ने कुचला, श्रुतमति माता का निधन

Wednesday, May 20, 2026-03:27 PM (IST)

रीवाः मध्यप्रदेश के रीवा में से इस वक्त बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। यहां एक जैन साध्वी की बुधवार को सड़क हादसे में मौत हो गई है।  दरअसल, सड़क मार्ग पर पैदल जा रही साध्वी को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में साध्वी श्रुतमति माता का निधन हो गया। वह आचार्य विद्यासागर की शिष्या थी।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, यह घटना सिविल लाइन थाने के कलेक्टर के समीप हुई। दरअसल, बुधवार सुबह जैन मंदिर से बांसघाट के पास आचार्य विद्यासागर की शिष्या आर्यका 105 श्रुतमति माता सहित अन्य माताएं शौच क्रिया के लिए आई हुई थी। इसी दौरान सिरमौर चौराहे तरफ से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना में श्रुतमति माता सहित 3 लोग घायल हो गए। 

इस घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई। आनन-फानन में घायलों को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लाया गया। जहां गंभीर रूप से घायल श्रुतमति माता का निधन हो गया। जबकि उपशममति माता का इलाज चल रहा है। श्रुतमति माता के पार्थिव शरीर को कटरा जैन मंदिर में रखा गया है। माता के अंतिम दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ था।

इधर, अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए कार को जबलपुर में बरामद किया है। इसी के साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। एसपी रीवा गुरुकरण सिंह ने बताया कि साध्वी को सफेद रंग की कार ने कलेक्ट्रेट के समीप टक्कर मार दी थी। जिससे उनका निधन हो गया। जबकि अन्य दूसरी घायल है। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। कार समेत आरोपी को जबलपुर पुलिस की मदद से पकड़ लिया गया है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News