Punjab Kesari MP ads

पंचायत सचिव को रिश्वत लेते लोकायुक्त ने दबोचा, सरंपच से बिल भुगतान के बदले  मांग रहा था 10 हजार

Friday, Jul 17, 2026-10:37 PM (IST)

राजगढ़ (धर्मराज सिंह): मध्य प्रदेश में रिश्वतखोरों पर कार्रवाई लगातार जारी है। भ्रष्ट अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों के खिलाफ प्रशासन का एक्शन जारी है। अब राजगढ़ में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है।  cmho  के बाद अब पंचायत सचिव को  ट्रैप किया है। हैरान करने वाली बात है कि  पंचायत सचिव ने सरपंच से ही 10 हजार की रिश्वत की मांग कर डाली थी। लोकायुक्त ने  रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।

PunjabKesari

आपको बता दें कि ग्राम पंचायत लाख्या के सरपंच से बिल भुगतान के बदले  5% कमीशन की मांग पंचायत सचिव ने रखी थी। लोकायुक्त पुलिस द्वारा जनपद पंचायत कार्यालय राजगढ़ में ये कार्रवाई की गई है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई जारी है। ये मामला राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News