रिश्वतखोर पटवारी पर लोकायुक्त की सर्जिकल स्ट्राइक, 6  हजार लेते रंगे हाथों धर लिया,प्लान ऐसा कि चेहरे का उड़ा रंग

Thursday, Feb 12, 2026-05:13 PM (IST)

(सिवनी): मध्य प्रदेश से आए दिन कर्मचारियों और अधिकारियों की रिश्वतखोरी बढ़ती ही जा रही है। कोई न कोई ट्रैप में फंस ही रहा है। अब लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई में 6 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पटवारी की शामत आ गई। सिवनी जिले में लोकायुक्त ने 6 हजार की घूस लेते पटवारी को धर लिया।

6 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ पकड़ा, मचा हड़कंप

जानकारी के मुताबिक आवेदक भगतराम खरे जो बोरीखुर्द तहसील बरघाट जिला सिवनी का रहने वाला है। खरे ने बताया कि पत्नी बैगीन बाई खरे को उनकी माता के द्वारा ग्राम पंचायत धपारा में खसरा क्रमांक 627 में से 1/5 हिस्सा दिया था।

भूमि का विधिवत सीमांकन भी कराया जा चुका था। लेकिन सीमांकन की पावती (रसीद) देने के एवज में संबंधित पटवारी महेंद्र बिसेन ने 6 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। सीमांकन के बाद पावती देने की एवज में पटवारी के द्वारा आवेदक से 6 हजार की रिश्वत मांगी गई। इसी सिलसिले में पटवारी को रंगे हाथों पकड़ा गया।

मामले में पहले  लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने शिकायत का सत्यापन किया। प्रारंभिक जांच में जब रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई तो पटवारी को धरने की ट्रैप योजना बनाई गई। बिछाए गए जाल के मुताबिक जैसे ही आरोपी ने पटवारी कक्ष, राजस्व निरीक्षक मंडल धपारा, तहसील बरघाट स्थित अपने शासकीय कार्यालय में 6 हजार रुपये की रिश्वत ली टीम ने मौके पर पकड़ लिया। टीम ने दबिश से पटवारी डर गया और चेहरे का रंग उड़ गया। टीम ने रिश्वत की राशि मौके से बरामद करके विधिवत पंचनामा कार्रवाई की गई। लिहाजा लोकायुक्त की इस कार्रावई के बाद हड़कंप मचा गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News