Punjab Kesari MP ads

26 अप्रैल से 8 मई तक लगेंगे लंबे लंबे बिजली कट! इन इलाकों में लोगों को झेलनी पड़ सकती है परेशानी

Thursday, Apr 23, 2026-07:38 PM (IST)

छतरपुर (राजेश चौरसिया) : छतरपुर जिले के बक्सवाहा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए विद्युत विभाग ने मेंटेनेंस का शेड्यूल जारी किया है। मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा 33 केवी और 11 केवी लाइनों के रख-रखाव और सुधार कार्य के चलते 26 अप्रैल से 8 मई तक अलग-अलग फीडरों से जुड़े इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।कनिष्ठ अभियंता कार्यालय बक्सवाहा से मिली जानकारी के अनुसार, तय कार्यक्रम के तहत संबंधित क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक (कुछ स्थानों पर 3 बजे तक) बिजली बंद रहेगी। विभाग का कहना है कि यह कार्य भविष्य में निर्बाध और सुचारू बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है।

PunjabKesari

दिनवार रहेगा यह शेड्यूल

26 अप्रैल को 11 केवी बक्सवाहा फीडर, 27 अप्रैल को 33 केवी बक्सवाहा लाइन (संपूर्ण क्षेत्र), 1 मई को 11 केवी निमानी मिक्स, 2 मई को 11 केवी गडोही मिक्स, 3 मई को 11 केवी अमोदा मिक्स, 4 मई को 33 केवी गुगवारा लाइन (संपूर्ण क्षेत्र) में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसके बाद 5 मई को 11 केवी बम्हौरी घरेलू, 6 मई को 11 केवी बम्हौरी कृषि, 7 मई को 11 केवी सेडारा मिक्स और 8 मई को 11 केवी नैनागिर मिक्स फीडर से जुड़े क्षेत्रों में भी निर्धारित समय के दौरान सप्लाई प्रभावित रहेगी।

PunjabKesari

पहले से सूचना मिलने से मिलेगी राहत

विभाग का मानना है कि पहले से शेड्यूल जारी करने से लोगों को अपने जरूरी कामों की योजना बनाने में सुविधा मिलेगी। इससे अचानक होने वाली परेशानी से भी बचा जा सकेगा।

उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील

यह कार्य अधीक्षण अभियंता एस.बी. सिंह और कार्यपालन अभियंता सर्वेश कुमार शुक्ला के निर्देशन में कराया जा रहा है। सहायक अभियंता राजेश कुमार गुप्ता ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय के अनुसार अपने कार्यों की योजना बनाएं और विभाग के मेंटेनेंस कार्य में सहयोग करें, ताकि भविष्य में बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News