MP News: ग्वालियर से आगरा का सफर अब होगा आसान, 88 KM लंबा Expressway बनेगा; ढाई घंटे की दूरी महज सवा घंटे में होगी तय
Thursday, Apr 09, 2026-04:09 PM (IST)
भोपालः ग्वालियर से आगरा जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) करीब 88 किलोमीटर लंबा नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाने जा रहा है। जिससे ग्वालियर से आगरा का सफर आसान होगा। ढाई घंटे की दूरी महज सवा घंटे में तय होगी। साथ ही ट्रैफिक से भी निजात मिलेगा। इस एक्सप्रेसवे पर लगभग 4600 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
ढाई घंटे की दूरी महज सवा घंटे में होगी तय
अभी ग्वालियर से आगरा पहुंचने में करीब ढाई घंटे लगते हैं, लेकिन एक्सप्रेसवे बनने के बाद यह समय घटकर लगभग सवा घंटे रह जाएगा। यह 6 लेन का एक्सप्रेसवे होगा, जिससे ट्रैफिक कम होगा, समय बचेगा और यात्रा ज्यादा सुरक्षित हो जाएगी। इस प्रोजेक्ट से ग्वालियर, मुरैना, धौलपुर और आगरा के बीच बेहतर कनेक्टिविटी बनेगी। साथ ही भिंड, शिवपुरी और दतिया जैसे आसपास के जिलों को भी फायदा मिलेगा।
पर्यटन, होटल, ट्रांसपोर्ट को मिलेगा बढ़ावा
यह सड़क ग्वालियर को आगरा के जरिए दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के बड़े शहरों से जोड़ेगी। आगरा एक बड़ा पर्यटन स्थल है, इसलिए यहां आने वाले पर्यटक आसानी से ग्वालियर भी जा सकेंगे। इससे पर्यटन, होटल, ट्रांसपोर्ट और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही तेज माल ढुलाई से व्यापार और उद्योग भी मजबूत होंगे।

